यह ख़बर 14 मई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

एशियाई बाजार में तेजी से सेंसेक्स मजबूत

मुंबई:

एशियाई बाजार में मिले-जुले रुख के बीच कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने के कारण बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 33 अंक मजबूत हो गया।

बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 आज के शुरुआती कारोबार में 33.00 अंक अथवा 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 23,904.23 अंक पर पहुंच गया। पिछले तीन सत्रों के दौरान सूचकांक में 1,527.19 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 15.40 अंक अथवा 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 7,124.15 अंक पर पहुंच गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि नई एवं स्थिर सरकार बनने और कारोबारियों के लिए बेहतर सरकार बनने की उम्मीद से सूचकांक में तेजी आई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने अलावा एशियाई बाजार में मिले-जुले रुख के बीच कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से वाहन, पूंजीगत सामान क्षेत्र के शेयरों में कारोबारियों द्वारा मौजूदा उच्चस्तर पर मुनाफावूसली किए जाने से सूचकांक में ज्यादा तेजी नहीं आ पाई।