यह ख़बर 01 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बजट के चलते दोपहर बाद शेयर बाजार में तेजी

खास बातें

  • दोपहर में सेंसेक्स 570.22 अंक की तेजी के साथ 18,393.62 पर और निफ्टी 175.10 अंकों की तेजी के साथ 5,508.35 पर कारोबार करता देखा गया।
मुंबई:

लोकसभा में आम बजट प्रस्तुत होने के एक दिन बाद शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 570.22 अंक की तेजी के साथ 18,393.62 पर और निफ्टी 175.10 अंकों की तेजी के  साथ 5,508.35 पर कारोबार करता देखा गया। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 158.88 अंकों की तेजी के साथ 17,982.28 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 48.75 अंकों की तेजी के साथ 5,382.00 पर खुला। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी देखी गई, जबकि सिर्फ एक शेयर टाटा पावर में गिरावट देखी गई। इस दौरान बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी देखी गई। वाहन क्षेत्र में सर्वाधिक 5.28 फीसदी की तेजी देखी गई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com