यह ख़बर 20 अप्रैल, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स 130 अंक लुढ़कर बंद

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 129.87 अंकों की गिरावट के साथ 17273.84 पर जबकि निफ्टी 41.55 अंकों की गिरावट के साथ 5290.85 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजार सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 129.87 अंकों की गिरावट के साथ 17273.84 पर जबकि निफ्टी 41.55 अंकों की गिरावट के साथ 5290.85 पर बंद हुआ।

शुक्रवार सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 40.09 अंकों की गिरावट के साथ 17459.72 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 18.45 अंकों की गिरावट के साथ 5313.95 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com