यह ख़बर 24 अप्रैल, 2012 को प्रकाशित हुई थी

लिवाली के दम पर सेंसेक्स में 111 अंकों की तेजी

खास बातें

  • सेंसेक्स 110.61 अंकों की तेजी के साथ 17,207.29 पर और निफ्टी 22.05 अंकों की तेजी के साथ 5,222.65 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को उछाल दर्ज किया गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 110.61 अंकों की तेजी के साथ 17,207.29 पर और निफ्टी 22.05 अंकों की तेजी के साथ 5,222.65 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 58.07 अंकों की तेजी के साथ 17,154.75 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.30 अंकों की तेजी के साथ 5,215.90 पर खुला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। मिडकैप 8.33 अंकों की गिरावट के साथ 6,301.98 पर और स्मॉलकैप 4.75 अंकों की गिरावट के साथ 6,789.81 पर बंद हुआ।