खास बातें
- एशियाई शेयर बाजारों से सकारात्मक रुख मिलने के बीच निवेशकों की सतत लिवाली से सेंसेक्स 180 अंक की बढ़त के साथ 17,057.12 अंक पर खुला।
Mumbai: एशियाई शेयर बाजारों से सकारात्मक रुख मिलने के बीच निवेशकों की सतत लिवाली से बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 180 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 17,057.12 अंक पर खुला। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 49.65 अंक मजबूत होकर 5,125. 35 अंक पर खुला। ब्रोकरों ने कहा कि तेल एवं गैस, पीएसयू, आईटी, मेटल और रीयल्टी शेयरों में जबरदस्त लिवाली से सेंसेक्स में तेजी को बल मिला।