यह ख़बर 12 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बिकवाली के दबाव से सेंसेक्स 220 अंक टूटा

खास बातें

  • जून में औद्योगिक उत्पादन बेहतर रहने के आंकड़ों तथा विदेशों में शेयर बाजारों में तेजी के बावजूद सेंसेक्स 220 अंक टूटकर 17,000 से नीचे बंद हुआ।
Mumbai:

जून में औद्योगिक उत्पादन बेहतर रहने के आंकड़ों तथा विदेशों में शेयर बाजारों में तेजी के बावजूद बंबई शेयर बाजार में नरमी रही और सेंसेक्स 220 अंक टूटकर 17,000 से नीचे बंद हुआ। बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स की शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन अंतत: यह 219.77 अंक टूटकर 16,839.63 अंक पर बंद हुआ। निवेशकों ने ब्याज दरों में वृद्धि को देखते हुए विशेषकर इससे जुड़े शेयरों में बिकवाली की। बीते नौ कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में आठवीं बार गिरावट आई है। जून में औद्योगिक उत्पादन 8.8 प्रतिशत बढ़ा। वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने इस दर को उत्साहजनक बताया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65.35 अंक टूटकर 5,072.95 अंक पर बंद हुआ। बिकवाली दबाव के कारण मुख्यत: आईटी, बैंक, रीयल्टी, बिजली तथा धातु खंड के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com