यह ख़बर 18 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

निर्यात के बल मंदी से उबर रहा स्पेन

खास बातें

  • स्पेन की अर्थव्यवस्था के धीरे-धीरे मंदी से बाहर आने की प्रक्रिया में निर्माण की जगह अब निर्यात महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिसका सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 30 फीसदी योगदान है।
ज्यूरिक:

स्पेन की अर्थव्यवस्था के धीरे-धीरे मंदी से बाहर आने की प्रक्रिया में निर्माण की जगह अब निर्यात महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिसका सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 30 फीसदी योगदान है। यह बात बुधवार को स्विट्जरलैंड में स्पेन के बिजनेस काउंसिल फॉर कम्पिटीटिवनेस (सीईसी) के कार्यकारी निदेशक ने कही।

समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक फर्नाडो कसाडो ने कहा, "स्पेन की अर्थव्यवस्था में बदलाव हुआ है, अब यह निर्यात पर आधारित है, निर्माण पर नहीं। इस बदलाव से उम्मीद लगाई जा सकती है कि आने वाले वर्ष में जीडीपी में वृद्धि होगी।"

आईईएसई बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर अर्थशास्त्री जुआन जोस तोरिबियो ने कहा कि स्पेन के उबरने की प्रक्रिया में एक सकारात्मक पहलू यह है कि श्रम की लागत घटी है और जिसका निर्यात पर सकारात्मक असर हुआ है।

ज्यूरिक में आयोजित 'स्पेन : अवसरों की भूमि' सम्मेलन में दोनों ने स्पेन में मौजूद निवेश अवसरों के बारे में बढ़-चढ़ कर बताया और देश की प्रतिस्पर्धात्मकता के बारे में चिंता दूर करने की कोशिश की।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कसाडो ने कहा कि वित्त और श्रम सुधार से भविष्य में लाभ मिलेगा और इसके साथ ही निर्यात के सहयोग से साल के आखिर तक जीडीपी में वृद्धि होगी।