यह ख़बर 14 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

माइक्रोसॉफ्ट ने स्काइप का अधिग्रहण किया

खास बातें

  • सॉफ्टवेयर कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट ने इंटरनेट संचार कम्पनी स्काइप का 8.5 अरब डॉलर में अधिग्रहण कर लिया।
मास्को:

सॉफ्टवेयर कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट ने इंटरनेट संचार कम्पनी स्काइप का 8.5 अरब डॉलर में अधिग्रहण कर लिया। यह माइक्रोसॉफ्ट का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण सौदा है। स्काइप के सहारे इंटरनेट के माध्यम से दो लोग एक दूसरे को देखकर बात कर सकते हैं। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव बामर ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "स्काइप अद्भुत उत्पाद है और विश्वभर में इसे लाखों लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। लोगों को उनके परिवार, मित्रों, उपभोक्ताओं एवं सहयोगियों के साथ जोड़े रखने के नये तरीकों को ईजाद करने के लिए हम स्काइप की टीम के साथ काम करेंगे।" स्काइप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोनी बेट्स अधिग्रहण के बाद माइक्रोसॉफ्ट के स्काइप खंड के प्रमुख होंगे। 2003 में स्थापित स्काइप के ग्राहकों की संख्या 50 करोड़ से अधिक है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com