खास बातें
- पांच महीने में यह बाजार का सबसे निचला स्तर है। मिस्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घट रही तमाम घटनाओं के असर के रूप में इसे देखा जा रहा है।
मुम्बई: शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को भारी गिरावट देखी गई और बीएसई सेंसेक्स 441 अंक लुढ़ककर 18008.15 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 131 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 5400 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 5395.75 पर बंद हुआ। सभी सेक्टरों के शेयरों में तेज गिरावट रही। पांच महीने में यह बाजार का सबसे निचला स्तर है। मिस्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घट रही तमाम घटनाओं के असर के रूप में इसे देखा जा रहा है। इससे पहले, शुरुआती काराबोर में सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ खुला लेकिन जल्द ही इसमें गिरावट आ गई। इसके अलावा निफ्टी 6.85 अंक की गिरावट के साथ खुला। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 18,450.07 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 50 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 6.85 अंक की गिरावट के साथ 5,519.90 अंक पर खुला।