Share Market : शेयर बाजार ने जबरदस्त वापसी की, सेंसेक्स में 1534 अंकों का उछाल, निफ्टी भी सुधरा

Stock Markets Updates: सेंसेक्स पर भी डॉ रेड्डीज़ लैब, टाटा स्टील, नेस्ले, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक तेजी दर्ज कर रहे थे. रियल्टी इंडेक्स में 3 फीसदी की बढ़त आई थी.

Share Market : शेयर बाजार ने जबरदस्त वापसी की, सेंसेक्स में 1534 अंकों का उछाल, निफ्टी भी सुधरा

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी अच्छी बढ़त पर.

मुंबई:

Stock Market : शेयर बाजार ने शुक्रवार सुबह भारी गोता लगाने के बाद शाम को जबरदस्त वापसी की. मेटल औऱ फार्मा सेक्टर के स्टॉक के सहारे स्टॉक मार्केट ने नुकसान की भरपाई करते हुए जबरदस्त बढ़त बनाई. माना जा रहा है कि चीन द्वारा अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए ब्याज दर में कमी के फैसले के बाद बाजार में रौनक लौटी. सेंसेक्स में 1534 अंकों का उछाल दिखा औऱ निफ्टी में भी सुधार आया. शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन शाम को घरेलू शेयर बाजार अच्छी तेजी दिखी. बीएसई सेंसेक्स ने पहले 1,100 अंकों से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई जो फिर और ज्यादा हो गई. एनएसई निफ्टी आज 1,600 से ऊपर चल रहा था. सुबह 10.43 बजे सेंसेक्स पर 1,162.32 अंकों या 2.20% की तेजी आई थी और इंडेक्स 53,954.55 के स्तर पर था. वहीं, निफ्टी 363.40 अंकों या 2.30% की तेजी के साथ 16,172.80 के स्तर पर था. 

इस दौरान निफ्टी पर सबसे ज्यादा तेजी टाटा मोटर्स, डॉ रेड्डीज़ लैब, जेएसडब्लूय स्टील और अडाणी पोर्ट में आई थी. वहीं, सेंसेक्स पर भी डॉ रेड्डीज़ लैब, टाटा स्टील, नेस्ले, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक तेजी दर्ज कर रहे थे. रियल्टी इंडेक्स में 3 फीसदी की बढ़त आई थी. सबसे ज्यादा बढ़त लोधा, फीनिक्स लिमिटेड, डीएलएफ और गोदरेज प्रॉपर्टीज़ में आई थी.

बता दें कि ओपनिंग में  एशियाई बाजारों में सकारात्मक रूख और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों के लाभ में जाने से  सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 700 से 900 अंकों की तेजी पर था. सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियां हरे निशान में कारोबार कर रही थीं. इनमें, टाटा स्टील, डॉ. रेड्डीज, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़त वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे.

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, शंघाई और तोक्यो लाभ में कारोबार कर रहे थे. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 111.04 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.पिछले कारोबारी सत्र में, बृहस्पतिवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,416.30 अंक यानी 2.61 प्रतिशत का गोता लगाकर 52,792.23 अंक पर आ गया था. यह पिछले दो महीने में इसकी सबसे बड़ी गिरावट थी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 430.90 अंक यानी 2.65 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 15,809.40 अंक पर बंद हुआ.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध आधार पर 4,899.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.