Markets Today: Nifty 16,000 के पार, टाइटन का शेयर चमका; रुपये की हालत आज भी खराब

Sensex, Nifty Updates: सुबह 10.40 के आसपास टाइटन के शेयर में 121.60 रुपये या 6.04% की बढ़त दर्ज हो रही थी और इसकी कीमत 2,135.15 रुपये प्रति शेयर पर चल रही थी. वहीं रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे गिरकर 79.06 पर आ गया.

Markets Today: Nifty 16,000 के पार, टाइटन का शेयर चमका; रुपये की हालत आज भी खराब

शेयर मार्केट में दिखी अच्छी तेजी, रुपये में गिरावट जारी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुंबई:

भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार को अच्छी ओपनिंग दिखी. बुधवार को मजबूती के साथ बंद हुए बेंचमार्क इंडेक्स आज उछाल के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 498.77 अंक चढ़कर 54, 249.74 पर; निफ्टी 149.7 अंक की बढ़त के साथ 16,139.50 अंक पर आ गया था. सुबह 9.55 के आसपास 245.21 अंकों या 0.46% की बढ़त के साथ सेंसेक्स 53,996.18 के स्तर पर था. वहीं, निफ्टी 16,066.65 के स्तर पर था. इसमें 76.85 अंकों या 0.48% की तेजी आई थी. रुपया आज फिर गिर गया है. रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे गिरकर 79.06 पर आ गया.

बीएसई सेंसेक्स पर ओपनिंग में 30 में से 29 शेयर हरे निशान में खुले. भारती एयरटेल के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई थी. वहीं टाइटन के शेयर आज 7 फीसदी की तेजी आई थी. सुबह 10.40 के आसपास टाइटन के शेयर में 121.60 रुपये या 6.04% की बढ़त दर्ज हो रही थी और इसकी कीमत 2,135.15 रुपये प्रति शेयर पर चल रही थी.

इसके अलावा बीएसई और एनएसई एशियन पेंट्स, एमएंडएम, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन और आईसीआईसीआई बैंक में तेजी दर्ज हुई थी. 

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 330.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.

रुपया गुरुवार को फिर गिरावट पर दिखा. बुधवार को इसमें तेजी दर्ज हुई. रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अबतक के सबसे निचले स्तर से उबरने में सफल रहा और तीन पैसे की बढ़त के साथ 79.30 प्रति डॉलर (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ. कारोबारियों के मुताबिक, कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत में गिरावट आने और विदेशी कोषों की निकासी पर लगाम लगने से रुपये को समर्थन मिला.

अगर पिछली क्लोजिंग की बात करें तो सेंसेक्स और निफ्टी एक प्रतिशत से अधिक मजबूत हुए थे. दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों, वित्तीय और वाहन शेयरों में लिवाली के साथ लंबे समय बाद विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध खरीदार रहे जिससे बाजार की तेजी को समर्थन मिला. सेंसेक्स 616.62 अंक यानी 1.16 प्रतिशत उछलकर 53,750.97 अंक पर और निफ्टी भी 178.95 अंक यानी 1.13 प्रतिशत के लाभ के साथ 15,989.80 अंक पर बंद हुआ.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

Video : आयकर विभाग ने डोलो-650 दवा बनाने वाली कंपनी के परिसरों पर मारे छापे