Share Markets : Sensex-Nifty की गिरावट के साथ ओपनिंग, बैंकिंग शेयरों को नुकसान

सुबह 09:16 पर सेंसेक्स 202.91 अंकों या 0.34% की गिरावट लेकर 59,244.27 पर खुला, वहीं, निफ्टी 46.10 अंकों या 0.26% की गिरावट के साथ 17,738.20 के स्तर पर था. 

Share Markets : Sensex-Nifty की गिरावट के साथ ओपनिंग, बैंकिंग शेयरों को नुकसान

Share Markets : शेयर बाजारों में आज गिरावट के साथ ओपनिंग.

मुंबई:

घरेलू शेयर बाजारों में हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है. दोनों बेंचमार्क इंडेक्स गिरकर खुले. निफ्टी ओपनिंग में 17,750 के नीचे आ गया. एशियाई बाजारों से कमजोर संकेत मिलने के चलते बाजार में इसका असर दिखा. बीएसई के 16 शेयर गिरावट में खुले. सुबह 9.57 पर सेंसेक्स 367.03 अंकों या 0.62% की गिरावट के साथ 59,080.15 के स्तर पर था. वहीं, निफ्टी 17,690.90 पर आ गया था. इसमें 93.45 अंकों या 0.53% की गिरावट दर्ज हुई थी.

सुबह 09:16 पर सेंसेक्स 202.91 अंकों या 0.34% की गिरावट लेकर 59,244.27 पर खुला, वहीं, निफ्टी 46.10 अंकों या 0.26% की गिरावट के साथ 17,738.20 के स्तर पर था. 

बीएसई पर जहां एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, सनफार्मा और टीसीएस बढ़त पर थे, वहीं, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा गिरावट दर्ज कर रहे थे. निफ्टी पर भी इन्फोसिस, कोटक, एचडीएफसी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस नुकसान में चल रहे थे. वहीं, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ और सिप्ला ने लाभ दर्ज किया था.

अगर पिछली क्लोजिंग पर नजर डालें तो बाजारों में तीन दिन से जारी गिरावट पर शुक्रवार को विराम लगा था भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत दर रेपो को यथावत रखने और उदार रुख बनाए रखने के साथ बाजार में तेजी आई थी. सेंसेक्स 412.23 अंक यानी 0.70 प्रतिशत उछलकर 59,447.18 अंक पर बंद हुआ था और निफ्टी भी 144.80 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,784.35 अंक पर बंद हुआ.

मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते आईटी सेक्टर की कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस के बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के नतीजों और वृहद आर्थिक आंकड़ों से शेयर बाजारों की दिशा तय होगी. इसके अलावा वैश्विक रुख भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा. साथ ही बाजार को रुपये उतार-चढ़ाव, विदेशी निवेशकों के निवेश के रुख तथा कच्चे तेल की कीमतों से भी दिशा मिलेगी.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बता दें कि इस हफ्ते कारोबारी दिन भी कम रहेंगे. गुरुवार को महावीर जयंती और डॉ बाबासाहेब आम्बेडकर जयंती पर बाजार में अवकाश रहेगा. वहीं, शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे' के मौके पर बाजार बंद रहेगा.