बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 35.01 अंकों की गिरावट के साथ पर 19,880.94 खुला और 20.85 अंकों या 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 19,895.10 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,921.38 के ऊपरी और 19,647.88 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। टाटा स्टील (4.13 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (3.22 फीसदी), टीसीएस (2.52 फीसदी), जिंदल स्टील (1.59 फीसदी) और भेल (1.53 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे कोल इंडिया (3.19 फीसदी), भारती एयरटेल (1.71 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.50 फीसदी), मारुति सुजुकी (1.46 फीसदी) और एलएंडटी (1.37 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 18.25 अंकों की गिरावट के साथ 5,889.05 पर खुला और 1.15 अंकों या 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 5,906.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 5,912.00 के ऊपरी और 5,825.85 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 25.90 अंकों की तेजी के साथ 5,756.91 पर और स्मॉलकैप 26.25 अंकों की तेजी के साथ 5,591.79 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से छह सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (1.21 फीसदी), धातु (0.91 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.89 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.87 फीसदी) और बिजली (0.45 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में बैंकिंग (1.16 फीसदी), सार्वजनिक कंपनियां (0.41 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.39 फीसदी), रियल्टी (0.32 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.29 फीसदी) प्रमुख रहे।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,280 शेयरों में तेजी और 1,089 में गिरावट रही, जबकि 153 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।