मुंबई: देश के शेयर बाजार मंगलवार को भी तेजी के साथ बंद हुए. सेंसेक्स करीब 165 अंक की तेजी के साथ 34616 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 29 अंकों की तेजी के साथ 10614 पर बंद हुआ.
बता दें कि शुरुआती कारोबार में मंगलवार को शेयर बाजारों में तेजी का रुख देखा गया था.सेंसेक्स में 147 अंक की बढ़त देखी गई जबकि निफ्टी 10,600 अंक तक पहुंच गया था.
ब्रोकरों के अनुसार एशियाई बाजारों के स्थिर रुख के बीच घरेलू सांस्थानिक निवेशकों की सतत लिवाली से बाजार में सकारात्मक धारणा देखी गई. इसके अलावा ब्लूचिप कंपनियों के बेहतर परिणाम से भी बाजार को समर्थन मिला है,
तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 147.25 अंक यानी 0.42% सुधरकर 34,598.02 अंक पर खुला है. पिछले सत्र के कारोबार में इसमें 35.19 अंक का सुधार देखा गया था. इसी प्रकार निफ्टी 23.90 अंक यानी 0.22% सुधरकर 10,608.60 अंक पर खुला है.