विज्ञापन

Odisha Board 10th Result 2026 OUT: जारी हुआ 10वीं का रिजल्ट, 95.33% छात्र पास, ऐसे करें चेक

BSE Odisha HSC Result 2026 Declared : बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परिणाम घोषित हो चुके हैं, लेकिन स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का Direct Link शाम 6:00 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा. छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें.

Odisha Board 10th Result 2026 OUT: जारी हुआ 10वीं का रिजल्ट, 95.33% छात्र पास, ऐसे करें चेक
आपको बता दें कि ओडिशा क्लास 10 बोर्ड एग्जाम 19 फरवरी से 2 मार्च, 2026 तक हुए थे, जिसमें पूरे राज्य में 5,61,979 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था.

BSE Odisha HSC Result 2026: ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE) ने आज, 2 मई को 10वीं कक्षा (HSC) के परिणामों की घोषणा कर दी है. इस साल का कुल पास प्रतिशत 95.33% रहा है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परिणाम घोषित हो चुके हैं, लेकिन स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का Direct Link शाम 6:00 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा. ऐसे में छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें.

Odisha Board 10th Result 2026 direct link

Second Odisha Board 10th Result 2026 direct link

रिजल्ट देखने का आसान तरीका - How to Check Result 2026

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिख रहे Results टैब पर क्लिक करें.
  3. अब Madhyama 10th Results 2026 के लिंक को चुनें.
  4. अपना रोल नंबर, नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें.
  5. Go बटन पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट खुल जाएगा.
  6. अब आप भविष्य के लिए अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लीजिए.

क्या है पासिंग क्राइटेरिया?

ओडिशा बोर्ड में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य हैं. यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाया है, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है. 

आपको बता दें कि ओडिशा क्लास 10 बोर्ड एग्जाम 19 फरवरी से 2 मार्च, 2026 तक हुए थे, जिसमें पूरे राज्य में 5,61,979 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com