शेयर बाजारों में तेजी का बोलबाला, निफ्टी 18200 के ऊपर बंद

इससे पहले सुबह विदेशी कोषों के प्रवाह तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से शेयर बाजार मजबूती के रुख के साथ खुले थे.

शेयर बाजारों में तेजी का बोलबाला, निफ्टी 18200 के ऊपर बंद

शेयर बाजार तेजी के साथ बंद.

मुंबई:

भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजड़ियों का बोलबाला रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स में 0.91 प्रतिशत और निफ्टी 0.92 प्रतिशत तक चढ़ गया. सेंसेक्स 555 प्वाइंट ऊपर 61749 पर और निफ्टी 165 प्वाइंट 18255 पर बंद हुआ. 

इससे पहले सुबह विदेशी कोषों के प्रवाह तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से शेयर बाजार मजबूती के रुख के साथ खुले थे. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 77.64 अंक की बढ़त के साथ 61,270.94 अंक पर पहुंच गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.7 अंक की बढ़त से 18,117.55 अंक पर कारोबार कर रहा था.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, टाइटन, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लाभ में थे. वहीं पावरग्रिड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, आईटीसी, मारुति और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे. अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में थे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में कारोबार कर रहा था.