खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 23.40 अंकों की बढ़त के साथ 18837.88 पर जबकि निफ्टी 0.65 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 5659.85 पर खुला।
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस मंगलवार को कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 23.40 अंकों की बढ़त के साथ 18837.88 पर जबकि निफ्टी 0.65 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 5659.85 पर खुला। सोमवार को सेंसेक्स 18814.48 अंकों पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 5650.50 पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9.15 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 66.33 अंकों की गिरावट के साथ 18771.55 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 20.45 अंकों की गिरावट के साथ 5639.40 पर कारोबार कर रहा था।