यह ख़बर 08 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 30.61 अंकों की गिरावट के साथ 17034.39 पर जबकि निफ्टी 14.55 अंकों की बढ़त के साथ 5139.20 पर खुला।
Mumbai:

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 30.61 अंकों की गिरावट के साथ 17034.39 पर जबकि निफ्टी 14.55 अंकों की बढ़त के साथ 5139.20 पर खुला। सुबह करीब 9.30 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 67.74 अंकों की गिरावट के साथ 16997.26 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 18.85 अंकों की गिरावट के साथ 5105.80 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप में मामूली गिरावट जबकि स्मॉलकैप में मामूली तेजी का रुख था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com