यह ख़बर 29 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 470 अंकों की तेजी

खास बातें

  • दोपहर को सेंसेक्स 470.32 अंकों की उछाल के साथ 16319.15 पर जबकि निफ्टी 142.05 अंकों की तेजी के साथ 4889.85 पर कारोबार कर रहा था।
Mumbai:

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को अच्छी तेजी का रुख बना हुआ है। दोपहर करीब 1.35 बजे प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 470.32 अंकों की उछाल के साथ 16319.15 पर जबकि निफ्टी 142.05 अंकों की तेजी के साथ 4889.85 पर कारोबार कर रहा था। बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 241.91 अंकों की बढ़त के साथ 16080.74 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 58.40 अंकों की बढ़त के साथ 4806.20 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com