यह ख़बर 27 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में तेजी का रुख

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 238.22 अंकों की बढ़त के साथ 16289.32 पर जबकि निफ्टी 69.75 अंकों की बढ़त के साथ 4905.15 पर खुला।
Mumbai:

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 238.22 अंकों की बढ़त के साथ 16289.32 पर जबकि निफ्टी 69.75 अंकों की बढ़त के साथ 4905.15 पर खुला। सुबह करीब 9.30 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 276.36 अंकों की बढ़त के साथ 16327.86 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 82.70 अंकों की बढ़त के साथ 4918.10 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com