यह ख़बर 23 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शुरुआती कारोबार में 205 अंक और लुढ़का सेंसेक्स

खास बातें

  • अन्य एशियाई बाजारों के कमजोर रुख के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 205 अंक और लुढ़क गया।
Mumbai:

अन्य एशियाई बाजारों के कमजोर रुख के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 205 अंक और लुढ़क गया। बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 204.71 अंक या 1.25 प्रतिशत और टूटकर 16,156.44 अंक पर रहा। सेंसेक्स बीते दो सत्रों में 738.13 अंक पहले ही टूट चुका है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 61.60 अंक टूटकर 4,862.05 अंक पर रहा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com