यह ख़बर 13 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में गिरावट जारी, 34 अंक गिरा सेंसेक्स

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 34.30 अंकों की गिरावट के साथ 16,467.44 पर और निफ्टी 5.85 अंकों की गिरावट के साथ 4,940.95 पर बंद हुआ।
मुम्बई:

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 34.30 अंकों की गिरावट के साथ 16,467.44 पर और निफ्टी 5.85 अंकों की गिरावट के साथ 4,940.95 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 116.43 अंकों की तेजी के साथ 16,618.17 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 31.00 अंकों की तेजी के साथ 4,977.80 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मामूली तेजी का रुख रहा। मिडकैप 1.97 अंकों की तेजी के साथ 6,319.25 पर और स्मॉलकैप 1.01 अंकों की तेजी के साथ 7,169.07 पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com