खास बातें
- सूचकांक सेंसेक्स 252.05 अंकों की तेजी के साथ 16,698.07 पर और निफ्टी 69.55 अंकों की तेजी के साथ 5,015.45 पर बंद हुआ।
Mumbai: देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 252.05 अंकों की तेजी के साथ 16,698.07 पर और निफ्टी 69.55 अंकों की तेजी के साथ 5,015.45 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 58.11 अंकों की गिरावट के साथ 16,387.91 पर खुला। सेंसेक्स ने 16,756.08 के ऊपरी और 16,316.66 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी रही। जयप्रकाश एसोसिएट्स (6.29 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.21 फीसदी), इंफोसिस (3.04 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (2.94 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.93 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे एलएंडटी (2.47 फीसदी), कोल इंडिया (1.32 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (1.17 फीसदी), एसबीआई (0.94 फीसदी) और सन फार्मा (0.79 फीसदी)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.70 अंकों की गिरावट के साथ 4,924.20 पर खुला। निफ्टी ने 5,034.25 के ऊपरी और 4,906.00 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मामूली गिरावट रही। मिडकैप 9.69 अंकों की गिरावट के साथ 6,165.39 पर और स्मॉलकैप 7.31 अंकों की गिरावट के साथ 6,942.17 पर बंद हुआ। बीएसई के 13 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही। वाहन (2.35 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (2.03 फीसदी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (1.82 फीसदी), तेल एवं गैस (1.49 फीसदी) और बैंकिंग (1.46 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के तीन सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.36 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.89 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.13 फीसदी) में गिरावट रही। बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1265 शेयरों में तेजी और 1507 में गिरावट रही, जबकि 110 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।