खास बातें
- कारोबारियों द्वारा बिकवाली बढ़ाए जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक बृहस्पतिवार को 704 अंक की भारी गिरावट के बाद बंद हुआ।
Mumbai: अमेरिकी में मंदी की आशंका के बीच, वैश्विक बाज़ारों में जारी गिरावट और रुपये के अवमूल्यन का असर बृहस्पतिवार को भारतीय शेयर बाजारों पर छाया रहा, और बॉम्बे सेन्सेक्स 704 अंक नीचे औंधे मुंह गिरकर 16,361.15 पर पहुंच गया, जबकि राष्ट्रीय शेयर बाज़ार के निफ्टी सूचकांक में भी 209.6 अंकों की जोरदार गिरावट आई, और वह 4,923.65 पर बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार में तीस शेयरों पर आधारित बीएससी-30 में कल 34.13 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 299.62 अंक अथवा 1.75 फीसद की गिरावट के साथ 16,765.53 अंक पर आ गया था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी शुरुआती कारोबार में 93.25 अंक अथवा 1.81 फीसद की गिरावट के साथ 5,040.00 अंक पर आ गया था। बाजार सूत्रों ने बताया कि वैश्विक बाजार में कमजोरी की आशंका से कारोबारियों द्वारा बिकवाली बढ़ाये जाने के कारण बंबई शेयर बाजार में गिरावट आई।