सेंसेक्स 119 अंक और निफ्टी 34 अंक चढ़कर बंद

सेंसेक्स 119 अंक और निफ्टी 34 अंक चढ़कर बंद

प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई:

शेयर बाजार आज तेजी के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 119 अंक चढ़कर 29,045 पर और निफ्टी 34 अंक चढ़कर 8952 पर बंद हुआ. 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 72 अंक टूटकर 28,854.56 पर आ गया था. इसके अलावा वैश्विक रुझान से भी निवेशकों का रुख प्रभावित हुआ. सूचकांक शुरुआती कारोबार के दौरान 71.80 अंक या 0.24 प्रतिशत गिरकर 28,854.56 पर आ गया. सूचकांक में पिछले सत्र में 51.66 अंकों की गिरावट आई थी. एनएसई निफ्टी भी 21.05 अंक या 0.23 प्रतिशत गिरकर 8,896.90 पर चल रहा था।

कारोबारियों ने कहा कि मौजूदा उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली और मिले-जुले वैश्विक रुझान से यहां बाजार का रुख प्रभावित हुआ.

 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com