मजबूत विदेशी संकेतों से शेयर बाजारों में तेजी

मुंबई:

देश के प्रमुख शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.44 बजे 133.67 अंकों की तेजी के साथ 28,571.38 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 39.00 अंकों की तेजी के साथ 8,672.15 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 157.29 अंकों की तेजी के साथ 28,595.00 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 55.95 अंकों की तेजी के साथ 8,689.10 पर खुला। सोमवार को सेंसेक्स 65.59 अंक के नुकसान से 28,437.71 अंक पर और निफ्टी 14.60 अंक टूटकर 8,633.15 पर बंद हुआ था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com