यह ख़बर 18 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 180 अंकों की तेजी, निफ्टी 65 अंक चढ़ा

खास बातें

  • मिडकैप सूचकांक 44.12 अंकों की तेजी के साथ 6,028.58 पर और स्मॉलकैप 13.69 अंकों की तेजी के साथ 5,738.71 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 179.68 अंकों की तेजी के साथ 20,128.41 पर तथा निफ्टी 64.75 अंकों की तेजी के साथ 6,038.05 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 50.78 अंकों की तेजी के साथ 19,999.51 पर खुला और 179.68 अंकों यानी 0.90 फीसदी की तेजी के साथ 20,128.41 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,176.90 के ऊपरी और 19,956.20 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.40 अंकों की तेजी के साथ 5,984.70 पर खुला और 64.75 अंकों यानी 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 6,038.05  पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 6,051.10 के ऊपरी और 5,974.55 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मिडकैप सूचकांक 44.12 अंकों की तेजी के साथ 6,028.58 पर और स्मॉलकैप 13.69 अंकों की तेजी के साथ 5,738.71 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (2.53 फीसदी), बैंकिंग (2.04 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.72 फीसदी), सार्वजनिक कम्पानियां (1.50 फीसदी)और पूंजीगत वस्तु (1.49 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।