यह ख़बर 08 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 171 अंकों की गिरावट

खास बातें

  • सेंसेक्स 171.05 अंकों की गिरावट के साथ 19,324.77 पर तथा निफ्टी 56.35 अंकों की गिरावट के साथ 5,811.55 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 171.05 अंकों की गिरावट के साथ 19,324.77 पर तथा निफ्टी 56.35 अंकों की गिरावट के साथ 5,811.55 पर बंद हुआ।     

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 76.84 अंकों की गिरावट के साथ 19,418.98 पर खुला और 171.05 अंकों यानी 0.88 फीसदी की गिरावट 19,324.77 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,422.69 के ऊपरी 19,185.92 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 34.75 अंकों की गिरावट के साथ 5,833.15 पर खुला और 56.35 अंकों यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 5,811.55 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,833.85 के ऊपरी और 5,775.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 3.30 अंकों की गिरावट के साथ 5,988.69 पर और स्मॉलकैप 21.77 अंकों की गिरावट के साथ 5,670.28 पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के 13 में से चार सेक्टरों तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.72 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.43 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.32 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.13 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।