यह ख़बर 13 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजार में तेज गिरावट, सेंसेक्स 19 हजार से नीचे आया

खास बातें

  • ग्लोबल मार्केट में मंदी का असर भारतीय शेयर बाजारों पर दिख रहा है। बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो और हेल्थकेयर सेक्टर में देखी गई।
मुंबई:

शेयर बाजार में गुरुवार को एक बार फिर तेज गिरावट दर्ज की गई और यह 19,000 के स्तर से नीचे पहुंच गया। सेंसेक्स में 214 अंक और निफ्टी में 61 अंकों की गिरावट रही। ग्लोबल मार्केट में मंदी का असर भारतीय शेयर बाजारों पर दिख रहा है। बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो और हेल्थकेयर सेक्टर में देखी गई।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही 225 अंक की गिरावट के साथ 19,000 अंक से नीचे चला गया था। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, प्रमुख रूप से सन फार्मा, अन्य दवा कंपनियों, और वाहन क्षेत्रों के शेयरों में गिरावट के कारण सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com