खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 127.50 अंकों की तेजी के साथ 18,943.14 पर और निफ्टी 33.00 अंकों की तेजी के साथ 5,687.25 पर बंद हुए।
Mumbai: देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 127.50 अंकों की तेजी के साथ 18,943.14 पर और निफ्टी 33.00 अंकों की तेजी के साथ 5,687.25 पर बंद हुए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 15.93 अंकों की गिरावट के साथ 18,799.71 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 9.00 अंकों की गिरावट के साथ 5,645.25 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख देखा गया। मिडकैप 28.25 अंकों की तेजी के साथ 6,749.81 पर और स्मॉलकैप 10.00 अंकों की तेजी के साथ 8,011.63 पर बंद हुए।