यह ख़बर 26 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

16 हजार के नीचे पहुंचा सेंसेक्स

खास बातें

  • अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में जारी गिरावट के कारण शेयर बाजारों में तेज गिरावट का रुख देखा गया।
Mumbai:

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में जारी गिरावट और केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर 2-जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले को लेकर छाये संकट के बादल के कारण सोमवार को शेयर बाजारों में तेज गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स दोपहर के कारोबार मे गिरकर 16 हजार के नीचे पहुंच गया। दोपहर करीब 12 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 300.95 अंकों की गिरावट के साथ 15861.11 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 93.65 अंकों की गिरावट के साथ 4774.10 पर कारोबार कर रहा था।  आज सुबह हालांकि प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 47.13 अंकों की बढ़त के साथ 16209.19 पर जबकि निफ्टी 10.85 अंकों की बढ़त के साथ 4878.60 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मामूली बढ़त का रुख था। पिछले साल की तुलना में सेंसेक्स में करीब 1500 अंकों की गिरावट आई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com