यह ख़बर 27 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

2-जी : चिदंबरम पर केन्द्र-सीबीआई में मतभेद

खास बातें

  • 2-जी में चिदंबरम की भूमिका पर केन्द्र और सीबीआई में मतभेद हैं। सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कोर्ट में कहा कि सीबीआई ने तरीके से जांच नहीं की।
Mumbai:

2-जी मामले में चिदंबरम की भूमिका पर केन्द्र और सीबीआई में मतभेद हैं। जनता पार्टी के अध्यक्ष  सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि सीबीआई ने तरीके से जांच नहीं की। वहीं सीबीआई ने कहा है कि उन्हें जांच में चिदंबरम के खिलाफ कुछ नहीं मिला। इससे पूर्व स्वामी ने कोर्ट में पीएमओ को भेजी गई वित्त मंत्रालय की चिट्टी भी दी है जिसमें कहा गया है कि चिदंबरम को 2-जी स्पेक्ट्रम बंटवारे को लेकर सारी जानकारी थी। वहीं सीबीआई ने चिदंबरम का बचाव करते हुए कहा है कि पॉलिटी मैटर की जांच हो चुकी है और इसमें चिदंबरम के खिलाफ कुछ नहीं निकला है। साथ ही सीबीआई का ये भी कहना है कि इस स्टेज पर सुप्रीम कोर्ट को इस मामले की सुनवाई करने का अधिकार नहीं है क्योंकि चार्जशीट दायर हो चुकी है। ऐसे में स्वामी को निचली अदालत में जाना चाहिए।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com