यह ख़बर 17 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सेल, भेल और बीईएल को स्कोप पुरस्कार

खास बातें

  • इसके अलावा तीन कंपनियों को प्रशंसा प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। स्कोप के महानिदेशक यूडी चौबे ने यह घोषणा की।
New Delhi:

सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल तथा भारत इलेक्टॉनिक्स लि. :बीईएल: सहित सात कंपनियों को वर्ष 2009-10 के स्कोप पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा तीन कंपनियों को प्रशंसा प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। सार्वजनिक उपक्रमों के संगठन स्कोप के महानिदेशक यूडी चौबे ने गुरुवार को यह घोषणा करते हुए बताया कि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अगले माह सार्वजनिक उपक्रम दिवस के मौके पर स्कोप पुरस्कार प्रदान करेंगी। सेल को पर्यावरण श्रेष्ठता तथा स्थिर विकास के लिए स्कोप पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जबकि स्कोप कारपोरेट प्रशासन पुरस्कार बीईएल को मिलेगा। इसके अलावा इंडियन आयल कारपोरेशन को मानव संसाधन प्रबंधन में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। स्कोप पुरस्कार पाने वाले अन्य कंपनियों में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लि. :भेल:, पंजाब नेशनल बैंक, नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कारपोरेशन शामिल हैं। एनएमडीसी लि., सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्ट्टियूट तथा पावर फाइनेंस कारपोरेशन को विभिन्न क्षेत्रांे में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशंसा प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com