यह ख़बर 28 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सरल होगा सहज, छोटे व्यासायियों के लिए आएगा सुगम

खास बातें

  • वेतनभोगी तबके लिए आयकर विवारण का सरल फार्म जारी होते होते सहज फार्म में बदल गया है। आयकर विभाग इसे जल्द ही अधिसूचित करेगा।
New Delhi:

वेतनभोगी तबके लिए आयकर विवारण का सरल फार्म जारी होते होते सहज फार्म में बदल गया है। आयकर विभाग इसे जल्द ही अधिसूचित करेगा। इसी तहर सरकार ने छोटे उद्यमियों और पेशेवरों के रिटर्न के लिए एक सरल कर फार्म सुगम लाने का प्रस्ताव किया है। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी द्वारा वर्ष 2011-12 के आम बजट किए गए मुख्य प्रस्तावों का ब्यौरा देते हुए केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड :सीबीडीटी: अध्यक्ष सुधीर चंद्र ने कहा सरल फार्म सरल बनते बनते अब सहज हो गया है। पिछले बजट में सरल, दो फार्म लाने की घोषणा की गई थी अब इसे हम सहज फार्म के रुप में जल्द अधिसूचित करेंगे। वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी ने पिछले साल के बजट में वेतनभोगी तबके के लिये भरने में आसन सरल.दो फार्म लाने की घोषणा की थी। इसे अब सहज के रुप में अधिसूचित किया जायेगा। इसके अलावा वित्त मंत्री ने आज पेश आम बजट में अनुमानित कराधान योजना के तहत आने वाले छोटे कारोबारी करदाताओं के लिये रिटन भरने का नया सरल फार्म सुगम लाने की घोषणा की है। सीबीडीटी अध्यक्ष ने कहा यह फार्म भी जल्द लाया जाएगा। इस समय साठ लाख रुपये तक का कारोबार करने वाले छोटे उद्यमियों और 15 लाख रुपये तक का कारोबार करने वाले पेशेवरों को अपने कारोबार की अनिवार्य लेखापरीक्षा से छूट मिली हुई है। उनके लिए ही अनुमानित कर रिटर्न वाला सुगम फार्म लाया जाएगा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com