यह ख़बर 06 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग में पहली बार कटौती

खास बातें

  • बढ़ते बजट घाटे की चिंता से जूझ रहे अमेरिका को एक और झटका लगा है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग गिरा दी है।
वाशिंगटन:

बढ़ते बजट घाटे की चिंता से जूझ रहे अमेरिका को एक और झटका लगा है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग गिरा दी है। स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग को ट्रिपल ए से घटाकर डबल ए प्लस कर दिया है। क्रेडिट रेटिंग में कटौती वाशिंगटन में हाल ही में कर्ज की सीमा बढ़ाए जाने को लेकर सरकारी जद्दोजहद के बाद की गई है। लेकिन अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि स्टैंडर्ड एंड पूअर्स के ये नतीजे गलत हैं। इस बीच, अमेरिका और यूरोप के शेयर बाजारों में गिरावट का दौर जारी है। भारत में भी शुक्रवार को शेयर बाजार एक बार 17हजार से भी नीचे चला गया था और आखिर में 387.31 की गिरावट के साथ बंद हुआ।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com