खास बातें
- आरबीआई द्वारा घरेलू मुद्रा की गिरावट को थामने के लिए पहल की घोषणा के मद्देनजर रुपया आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में 19 पैसे की तेजी के साथ 58.20 के स्तर पर पहुंच गया।
मुंबई: आरबीआई द्वारा घरेलू मुद्रा की गिरावट को थामने के लिए पहल की घोषणा के मद्देनजर रुपया आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में 19 पैसे की तेजी के साथ 58.20 के स्तर पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि बैंकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की बिक्री और अन्य विदेशी मुद्रा के मुकाबले डालर में कमजोरी से रपए को मदद मिली।
रपया कल के कारोबार के दौरान 58.98 के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था लेकिन बाद में 24 पैसे की गिरावट के साथ 58.39 के स्तर पर बंद हुआ था।