खास बातें
- डॉलर के मुकाबले रुपया में आज भी गिरावट का रुख रहा और यह 13 पैसे नीचे 59.70 प्रति डॉलर पर खुला।
मुंबई: डॉलर के मुकाबले रुपया में आज भी गिरावट का रुख रहा और यह 13 पैसे नीचे 59.70 प्रति डॉलर पर खुला।
हालांकि, डॉलर के मुकाबले यूरो में तेजी से रुपये में गिरावट थोड़ी थम गई। गुरुवार रुपया कारोबार के दौरान सार्वकालिक निचले स्तर 59.93 प्रति डॉलर पर चला गया था। हालांकि रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप से यह थोड़ा सुधरकर 87 पैसे नीचे 59.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।