यह ख़बर 23 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

नौकरी छोड़ने की ऊंची दर चिंता का विषय

खास बातें

  • तेजी से बढ़ रहे देश के रोजगार बाजार के लिए नौकरी छोड़ने की ऊंची दर एक बड़ी समस्या बन गयी है।
New Delhi:

तेजी से बढ़ रहे देश के रोजगार बाजार के लिए नौकरी छोड़ने की ऊंची दर एक बड़ी समस्या बन गयी है। नीदरलैंड स्थित मानव संसाधन समूह रैंडस्टैड के अनुसार, भारतीय बाजार के लिए नौकरी छोड़ने की समस्या गंभीर चिंता का कारण है। लोगों को उच्च वेतन की पेशकश की जा रही है और कंपनियां एक-दूसरे की प्रतिभा को आकर्षित करने में जुटी हैं। रैंडस्टैड की प्रबंध निदेशक (ग्लोबल क्लाइंट सोल्यूशंस) मार्ग्रेट कोल्डिज्क ने कहा कि भारत के रोजगार बाजार में नौकरी छोड़ने की दर आईटी समेत कई क्षेत्रों में दोहरे अंक में पहुंच गयी है। कई क्षेत्रों में वेतन में तीव्र वृद्धि हो रही है। कोल्डिज्क ने कहा कि प्रतिभा के मामले में भारत का बाजार तेजी से फल-फूल रहा है। उच्च दक्षता प्राप्त कार्यबल के लिए कई यूरोपीय कंपनियों की नजर भारतीय बाजार पर है। उन्होंने कहा, प्रतिभा के लिए यूरोप की नजर भारत पर है। विशेषकर आईटी और रसायन इंजीनियरिंग क्षेत्रों में जहां उच्च दक्षता प्राप्त लोगों की जरूरत है। कोल्डिज्क ने कहा कि आने वाले महीनों में एफएमसीजी, आईटी और दूरसंचार क्षेत्रों में रोजगार अवसर बढ़ने की संभावना है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com