यह ख़बर 11 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

रिम ने ब्लैकबेरी बोल्ड 9900 हैंडसेट पेश किया

खास बातें

  • रिम ने नया स्मार्टफोन ब्लैकबेरी बोल्ड 9900 पेश किया है। कीबोर्ड के साथ इसमें टच डिस्प्ले की भी खूबियां हैं।
नई दिल्ली:

कनाडा की कंपनी रिसर्च इन मोशन (रिम) ने नया स्मार्टफोन ब्लैकबेरी बोल्ड 9900 पेश किया है। कीबोर्ड के साथ इसमें टच डिस्प्ले की भी खूबियां हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत 32,490 रुपये है। रिम इंडिया के प्रबंध निदेशक फ्रेनी बावा ने कहा, हमें विश्वास है कि ग्राहक नए रोमांचक फीचर्स और ब्लैकबेरी बोल्ड 9900 तथा ब्लैकबेरी 7 ओएस के शानदार प्रदर्शन से काफी प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि ब्लैकबेरी बोल्ड 9900 स्मार्टफोन आधुनिक ब्लैकबेरी साफ्टवेयर और हार्डवेयर पर आधारित है। ब्लैकबेरी 7 के आपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करने के अलावा ब्लैकबेरी बोल्ड 9900 में शक्तिशाली हार्डवेयर 1.2 जीएसजेड के प्रोसेसर के साथ लगा है। साथ ही इसमें एचडी वीडियो रिकार्डिंग की भी सुविधा है।   


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com