यह ख़बर 16 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

आर्थिक संकट से निपटने की स्थिति में हैं खाड़ी के देश : रपट

खास बातें

  • खाड़ी सहयोग परिषद के छह देश वर्तमान वैश्विक संकट से निपटने की स्थिति में हैं। एक बैंक की रपट में यह बात कही गई है।
दुबई:

खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के छह देश वर्तमान वैश्विक संकट से निपटने की स्थिति में हैं। एक बैंक की रपट में यह बात कही गई है। क्यूएनबी कैपिटल की रपट में कहा गया है कि अमेरिका और यूरोप के ताजा आर्थिक संकट का जीसीसी के देशों में कुछ समय के लिए असर पड़ेगा। जीसीसी में ओमान, बहरीन, कुवैत, कतर, सउदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। रपट में कहा गया है कि इन देशों की अर्थव्यवस्थाओं का आधार मजबूत है और दीर्घावधि में संकट का प्रभाव सीमित रहेगा। तेल कीमतों में गिरावट के बारे में रपट में कहा गया है कि ऐतिहासिक मापदंड के हिसाब से तेल के दाम अभी भी काफी ऊंचे हैं। तेल कीमतों में सतत गिरावट की उम्मीद नहीं है। क्यूएनबी कैपिटल का मानना है कि कमजोर डालर का असर बहुत अधिक नहीं होगा। रिपोर्ट कहती है, जीसीसी का अमेरिका, यूरोप और एशिया के गहरा संपर्क है। वहां किसी तरह के संकट का खाड़ी देशों पर असर पड़ता है। पर इस क्षेत्र का आधार काफी मजबूत है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com