खास बातें
- मनमोहन ने कहा कि हम इस दिशा में काम कर सकते हैं जिससे रीयल एस्टेट सौदों में काले धन का इस्तेमाल कम हो सकेगा।
नई दिल्ली: जमीन-जायदाद के क्षेत्र में पारदर्शी सौदों के रास्ते में स्टांप शुल्क को बड़ी बाधा बताते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस क्षेत्र में काले धन के प्रवाह को रोकने के लिए शुल्कों में कमी किए जाने की वकालत की। प्रधानमंत्री ने कहा, जहां रीयल एस्टेट क्षेत्र में काले धन का सवाल है, दुर्भाग्य से यह वास्तविकता है। स्टांप ड्यूटी कम कर हम इस समस्या से निजात पा सकते हैं। रीयल एस्टेट क्षेत्र में सौदों में काला धन जुड़े होने के बारे में जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सौदों के संबंध में जो समस्या है, उसके पीछे बड़ा कारण देश में स्टांप ड्यूटी है। समस्या को दूर करने के रास्ते में यह सबसे बड़ी बाधा है। मनमोहन ने कहा कि हम इस दिशा में काम कर सकते हैं जिससे रीयल एस्टेट सौदों में काले धन का इस्तेमाल कम हो सकेगा।