खास बातें
- सिस्को ने रिलायंस कम्युनिकेशंस की देश में 3जी सेवा के लिए नेटवर्क तैयार करने की प्रक्रिया पूरी कर दी है।
New Delhi: नेटवर्किंग सेवा प्रदाता कंपनी सिस्को ने रिलायंस कम्युनिकेशंस की देश में 3जी सेवा के लिए नेटवर्क तैयार करने की प्रक्रिया पूरी कर दी है। इससे रिलायंस के ग्राहक अब अपने मोबाइल पर वीडियो टेलीफोनी और उच्च गति से मोबाइल आंकड़े प्राप्त कर सकेंगे। सिस्को ने बयान में कहा कि कंपनी ने आरकाम के लिए एक लाख वर्ग किलोमीटर में मोबाइल नेटवर्क की प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह देश में 3जी सेवा के लिए सबसे बड़ा नेटवर्क है। नए नेटवर्क से रिलायंस के ग्राहक अब अपने मोबाइल पर वीडियो टेलीफोनी और उच्च गति से मोबाइल आंकड़े प्राप्त करने के साथ गीत-संगीत डाउनलोड कर सकेंगे।