खास बातें
- वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने महंगाई पर चिंता जताई है। प्रणब ने कहा कि दुनिया इस वक्त मुश्किल दौर में है लेकिन हमें धैर्य रखना पड़ेगा।
New Delhi: महंगाई दर दहाई के आंकड़े के पास पहुंच गई है। अगस्त महीने के लिए जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक महंगाई दर 9.78 फीसदी तक पहुंच गई है जबकि जुलाई में महंगाई दर 9.2 फीसदी थी। रोजमर्रा की चीजों के दाम सबसे ज्यादा बढ़े हैं। रोजमर्रा की चीजों की कीमत में 12.58 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने महंगाई पर चिंता जताई है। प्रणब ने कहा कि दुनिया इस वक्त मुश्किल दौर में है लेकिन हमें धैर्य रखना पड़ेगा। प्रणब ने कहा कि रिजर्व बैंक और सरकार महंगाई को कम करने की कोशिश कर रही है।