यह ख़बर 16 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'मौद्रिक दरों में वृद्धि से महंगाई कम होने की उम्मीद'

खास बातें

  • प्रणब ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अपने प्रमुख मौद्रिक दरों में बढ़ोतरी किए जाने से महंगाई को एक 'संतोषजनक' स्तर पर लाने में मदद मिलेगी।
नई दिल्ली:

केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा अपने प्रमुख मौद्रिक दरों में बढ़ोतरी किए जाने से महंगाई को एक 'संतोषजनक' स्तर पर लाने में मदद मिलेगी। ज्ञात हो कि आरबीआई ने शुक्रवार को अपने प्रमुख मौद्रिक दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी। महंगाई पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय बैंक ने जनवरी 2010 से 12वीं बार अपनी दरों में वृद्धि की है। मौद्रिक नीतियों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुखर्जी ने कहा, "केंद्रीय बैंक ने जो कदम उठाए हैं उससे मैं उम्मीद करता हूं कि हमें देर-सबेर महंगाई से राहत मिलेगी।" उन्होंने कहा कि मौद्रिक नीतियों को सख्त किए जाने से हाल के कुछ महीनों में विकास की गति प्रभावित हुई है। ज्ञात हो कि वर्ष 2011-12 की पहली तिमाही में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) घटकर 7.7 प्रतिशत हो गया है। इसके पहले तिमाही में यह दर 7.8 प्रतिशत थी जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह दर 8.8 फीसदी थी। इसके अलावा गत जुलाई में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि भी घटकर 3.3 प्रतिशत पर आ गई जो पिछले 21 महीनों में सबसे कम है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com