यह ख़बर 03 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

खाद्य महंगाई दर घटने में समय लगेगा : प्रणब

खास बातें

  • वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने महंगाई के दोहरे अंकों में पहुंचने पर चिंता जताते हुए कहा कि आरबीआई द्वारा अपनाए गए कदमों का असर होने में समय लगेगा।
कोलकाता:

केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को महंगाई के दोहरे अंकों में पहुंचने पर चिंता जताते हुए कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा अपनाए गए कदमों का असर होने में समय लगेगा। मुखर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "खाद्य महंगाई का दोहरे अंकों में पहुंचना चिंताजनक है। इसके पीछे मौसम एक कारण है इसके साथ ही कुछ महत्वपूर्ण कृषि उत्पादों की आपूर्ति श्रंखला में मौजूद बाधा को भी हटाए जाने की जरूरत है।" जहां तक मांग पक्ष का सवाल है, उन्होंने कहा, "आरबीआई द्वारा अपनाई गई मौद्रिक नीति का असर होने में कुछ समय लगेगा।" उन्होंने कहा कि सरकार आपूर्ति श्रंखला की बाधा को हटाने की कोशिश कर रही है ताकि आने वाले सप्ताहों में महंगाई में कुछ गिरावट देखने को मिले। खाद्य महंगाई दर 20 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 10.05 फीसदी दर्ज की गई, जिसमें प्याज, फलों, सब्जियों और दालों की कीमत बढ़ने का प्रमुख योगदान रहा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com