खास बातें
- इस्पात कंपनी पोस्को ने आज कहा कि उसने कर्नाटक में अपनी प्रस्तावित इस्पात परियोजना रद्द करने का फैसला किया है।
भुवनेश्वर: इस्पात कंपनी पोस्को ने आज कहा कि उसने कर्नाटक में अपनी प्रस्तावित इस्पात परियोजना रद्द करने का फैसला किया है।
कंपनी का कहना है कि उसने भूमि अधिग्रहण में काफी विलंब तथा प्रतिकूल बाजार परिस्थितियों को देखते हुए यह कदम उठाया है।
पोस्को इंडिया के चेयरमैन एंड प्रबंध निदेशक योंग वोन यून ने एक बयान में कहा है, बाजार की परिस्थितियों तथा गाडाग में जरूरी भूमि अधिग्रहण में देरी के मद्देनजर हमने कर्नाटक में अपने इस्पात कारखाने के प्रस्ताव को को खत्म करने का फैसला किया है। कंपनी ने कर्नाटक में 60 लाख टन सालाना क्षमता का कारखाना लगाने का प्रस्ताव किया था।
यून ने इसके साथ ही कहा है कि अगर भविष्य में राज्य से कोई आकर्षक कारोबारी प्रस्ताव मिलता है तो कंपनी यहां लौटने पर विचार कर सकती है। कंपनी ने राज्य के उद्योग विभाग तथा औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड की सराहना की है। पोस्को ने कर्नाटक सरकार के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर जून 2010 में किए थे।