मास्को:
कुडनकुलम परमाणु उर्जा परिसर में दो नए संयंत्रों को लेकर जवाबदेही के प्रावधानों के चलते आने वाली कानूनी अड़चनों से उबरने के प्रयास में भारत और रूस ने परियोजना से संबंधित सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने की प्रतिबद्धता जताई और रक्षा तथा अन्य क्षेत्रों में अपने रणनीतिक संबंधों को नए स्तर पर ले जाने का भी फैसला किया।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने क्रेमलिन पैलेस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के लिए मुलाकात की। बातचीत तय अवधि से करीब डेढ़ घंटे अधिक चली।
प्रधानमंत्री सिंह ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि द्विपक्षीय रिश्तों के असाधारण इतिहास ने उन्हें विश्वास दिलाया कि एक दूसरे के बढ़ते हित और बढ़ते अवसर रणनीतिक साझेदारी को बहुत उंचाइयों पर ले जाएंगे।
यह सिंह की पुतिन के साथ पांचवीं वार्षिक मुलाकात थी वहीं दोनों देशों के बीच यह 14वीं शिखरवार्ता थी।