यह ख़बर 01 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

पेट्रोल हुआ 85 पैसे सस्ता

खास बातें

  • पेट्रोल सोमवार आधी रात से 85 पैसे सस्ता हो जाएगा। पिछले दो सप्ताह में पेट्रोल की कीमत में यह दूसरी कटौती है।
नई दिल्ली:

पेट्रोल सोमवार आधी रात से 85 पैसे सस्ता हो जाएगा। पिछले दो सप्ताह में पेट्रोल की कीमत में यह दूसरी कटौती है।

कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत में गिरावट के मद्देनजर पेट्रोल की कीमत घटाई गई है। 85 पैसे की इस कमी में स्थानीय बिक्री कर या मूल्य वर्धित कर शामिल नहीं है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मूल्यवर्धित कर (वैट) को भी शामिल करने पर दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 1.02 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी और राजधानी में इसकी दर 67.29 रुपये प्रति लीटर होगी। अभी यह 68.34 रुपये प्रति लीटर है।