खास बातें
- रेड्डी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट इसी तरह जारी रही तो देश में तेल की कीमतों में कमी आएगी।
New Delhi: बाजार में गिरावट के बीच एक अच्छी खबर ये है कि पेट्रोल की कीमतें कुछ कम हो सकती हैं। पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट इसी तरह जारी रही तो देश में तेल की कीमतों में कमी आएगी। पेट्रोल की कीमतों पर सरकार का नियंत्रण नहीं है और अब ये बाजार के हिसाब से तय होती हैं। सूत्रों के मुताबिक तेल और मार्केटिंग कंपनियां 15 अगस्त तक पेट्रोल की कीमतों में डेढ़ रुपये प्रति लीटर की कटौती कर सकती हैं। अमेरिका में फिर से मंदी की आशंका के बीच शेयर बाजार में भारी बिकवाली के चलते कच्चे तेल की कीमतें आज 78 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे चली गई हैं। पिछले एक साल में ये कच्चे तेल का सबसे निचला स्तर है।