Petrol-Diesel Price : जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, यहां चेक कर लें लेटेस्ट प्राइस

Petrol-Diesel Price Today : देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में 90 दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, कच्चे तेल में भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को स्थिरता देखी गई. देश में 3 नवंबर, 2021 के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Petrol-Diesel Price : जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, यहां चेक कर लें लेटेस्ट प्राइस

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर कोई बदलाव नहीं.

नई दिल्ली:

Fuel Price Today : पेट्रोल-डीजल के दामों में 90 दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, कच्चे तेल में भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को स्थिरता देखी गई. हालांकि, कच्चा तेल 90 डॉलर से नीचे आया है. देश में 3 नवंबर, 2021 के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अगर कच्चे तेल की बात करें तो बुधवार के कारोबार में वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 89.16 डॉलर प्रति बैरल पर लगभग अपरिवर्तित रहा. वहीं, भारतीय वायदा बाजार में कच्चा तेल की कीमत 56 रुपये की तेजी के साथ 6,625 रुपये प्रति बैरल हो गई.

ऑयल मार्केटिंग कंपनियोंं ने पिछले तीन महीनों से देश में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. ऐसे में आइए देख लेते हैं कि देश के कुछ प्रमुख शहरों में ईंधन तेल की मौजूदा कीमतें क्या चल रही हैं.

पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आप घर बैठे ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर का कोड. अपने इलाके का RSP कोड जानने के लिए आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. इसके बाद मैसेज के जरिये आपको ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट मिल जाएगा.